Skip to main content

सुबह


                         सुबह


आज की सुबह
कितनी सुहानी है...
चाय के प्यालो के साथ
जब मैं तुम्हारे चेहरे से
हटाती हूँ अख़बार
हर बार तुम यही कहते हो...
और फिर वह मुस्कुराहट
जो मेरे चेहरे पर आती है
तुम कहते हो
अहा !
कितना सुंदर फूल खिला है
मेरे हाथों को
अपने हाथों में थामकर
मुझे यकीन दिलाते हुये
लम्बी सांसो के साथ
हवा को महसूस कर कहना
देखो तभी तो हवा इतनी सुगन्धित है.....
मेरे गीले बालों से टपकती
नन्ही बूँदों को
अपनी उँगली के पोरों पे टिका
आसमान की तरफ सर उठा कर कहना
लगता है बारिश का अंदेशा है . .
फिर खिलखिलाहटों का दौर्
चाय की चुस्कियाँ
और प्रेम में पके अल्पाहार...
तुम्हारे हाथों में जादू है
तुम सच मे अन्नपूर्णा हो
बस अब दिन अच्छा गुजरेगा....
तुम जो हो.....
कुछ ऐसी  ही
हर रोज की कहानी हैं
माना थोड़ी रूमानी है
पर सुबह बहुत सुहानी है
हम दोनों की.....


......अन्नपूर्णा गुप्ता ......

Comments

Popular posts from this blog

मैंने देखा है

मैंने देखा है  सपनो को सड़ते गलते हसरतों की ज़मी में दबते खाद बन दूसरे पौधों को सींचते उन्हें उम्मीदों के साथ पेड़ बनाते उन पेड़ो का उस सपने पे झुंझलाते उनका मज़ाक बनाते ...अन्नपूर्णा गुप्ता

दूपट्टा

                        अन्नपूर्णा गुप्ता 07/01/17                         दूपट्टा... कुछ ठिठकती झिझकती सी .... पिन के सहारे मोड कर कंधो पर करीने से लगाये दूपट्टे को एक बार फिर सही करती ....... जमे कदमो को धीरे धीरे ज़मीन से अलग करती माथे पे छलक आये पसीने की बूँदो को हथेलियो से झूठलाती ...... बार बार दाये बाये नजरो को घुमाती काश कोई और दिख जाये तो साझा हो जाये ....... कालेज के गेट पर खडे घूरती आँखो की जलन का जो तार तार कर देती है कंधो पर पिन के सहारे मोड कर करीने से लगाये दूपट्टे को ..........